प्यार हो तो ऐसा, लॉक डाउन के बावज़ूद भी घर भागे लड़का और लड़की।

केरल के काजीकोड जिले के थम्मासारी गाँव से एक लड़का और लड़की घर से भाग गए। दोनों अलग अलग धर्म से सम्बंध रखते हैं। लड़की के पिता ने इसकी रिपोर्ट थाने दर्ज करवा दी। लड़की की उम्र 21 साल और लड़के की 23 साल है। लड़की के घर वाले इस शादी के खिलाफ है। दोनों जब पुलिस के सामने पेश हुए तो उन्हें मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। दोनों को बालिग होने की वजह से छोड़ दिया गया। लड़की ने मैजिस्ट्रेट के सामने बोला कि मे इस लडके से प्यार करती हुं और अपनी मर्जी से इसके साथ गई थी। बहरहाल अदालत के निर्देश पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है।